‘असफलता में हमें कैसे रहना है..’ जब विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से पूछा सवाल, मिला ये जवाब, Video

भोपाल। बीते कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन के रसिक संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां वह करीब आधा घंटे रुके और प्रेमानंद जी से अध्यात्मिक चर्चा की। इससे पहले भी कपल दो साल पहले भी महाराज जी से मिलने उनके आश्रम केली कुंज पहुंचे थे। (Virat-Anushka met Premananda Maharaj)

कोहली ने पूछा – ‘असफलता में कैसे रहें’

वार्तालाप के दौरान विराट ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, ‘असफलता में कैसे रहें। जिसके जबाव में उन्होंने कहा, ‘अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित है। अपने अभ्यास को निरंतर और नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ें। जैसे मेरे लिए नाम जप एक साधना है, वैसे ही विराट के लिए क्रिकेट ही साधना है। बस बीच-बीच में भगवान का नाम लेते रहें।’ (Virat-Anushka met Premananda Maharaj)

उन्होंने आगे कहा, ‘विजय के लिए दो चीजों की आवश्यकता होती है। एक अभ्यास और दूसरा प्रारब्ध। यदि प्रारब्ध नहीं है, सिर्फ अभ्यास है, तब जीत मुश्किल हो जाती है। इसके लिए प्रभु के ज्ञान के साथ-साथ उनका नाम जपना आवश्यक है।’

श्री कृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे CM मोहन यादव, मां यमुना का किया सपरिवार पूजन, सपत्नीक दीपदान भी किया

‘मुझे आप बस प्रेम भक्ति दे दो’

अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से पूछा – पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कुछ सवाल थे। लेकिन मैं पूछ नहीं पाई। मैं आपसे मन ही मन बात कर रही थी। मेरे मन में जो सवाल थे, उसे कोई न कोई पूछ लेता था।

इस पर महाराज जी ने कहा, श्रीजी वो व्यवस्था कर देती हैं। सबसे बड़ी बात, हम साधना देकर लोगों को प्रसन्नता दे रहे हैं। और ये पूरे भारत को प्रसन्नता एक खेल में देते हैं।

अगर ये (विराट) विजयी हुए तो हमारे पूरे भारत में पटाखे छूटते हैं। पूरे भारत में आनंद मनाया जाता है। क्या ये इनकी साधना नहीं है? ये भी तो उनकी साधना है। इनके साथ पूरा भारत जुड़ा हुआ है। अगर ये विजयी हुए तो बच्चा-बच्चा आनंदित हो जाता है। तो ये भी एक साधना है।

इसके बाद अनुष्का ने कहा, ‘मुझे आप बस प्रेम भक्ति दे दो’, इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, हमें लगता है भक्ति का आप पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है।

 

शहर चुने