ग्वालियर। जिले से लगातार सिलेंडर ब्लास्ट के मामले सामने आ रहे हैं। अब सिलेंडर ब्लास्ट से शहर में चौथी मौत हो गयी है। घर में खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। महिला 90 फीसदी से ज्यादा जल गई थी, जबकि उसका पति 70 फीसदी से ज्यादा जला हुआ था। दोनों ने ही इलाज के दौरान अस्पताल के बर्न यूनिट में दम तोड़ दिया साथ ही उनके 5 साल के बेटे ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुर्घटना में कुसुम ने गुरूवार को इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया है। 16 वर्षीय रेशमा की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में ईलाज जारी है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर की बताई जा रही है।
सिलेंडर ब्लास्ट में माता-पिता की मौत
बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला अवधेश प्रजापति मेहनत मजदूरी के लिए ग्वालियर आया था, यहां पानी पुरी का ठेला लगाता था। वो सिंधिया नगर के कच्चे पक्के मकान में अपने तीन बच्चों के परिवार के साथ रहता था। शनिवार को इस हादसे में अवधेश के घर में आग लगी थी। पत्नी घर में खाना बना रही थी जिस दौरान सिलेंडर फैट गया। विश्वविद्यालय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। सबसे दुखद पहलू ये है कि इन छोटे बच्चों के माता-पिता दोनों ही इस हादसे में काल के गाल में समा गए हैं।