भोपाल में एक परिवार की शादी की खुशियां उस समय दुख में तब्दील हो गई गई, जब दुल्हन दूल्हे के सामने अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। रिसेप्शन में आए मेहमान दुल्हन के आने का इंतजार करते रहे। पुलिस ने दूल्हे की शिकायत पर दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अभी दुल्हन का पता नहीं चल सका।
Video Player
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://bstvnews.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Video-2025-02-20-at-12.06.40.mp4?_=1
यह घटना टीटी नगर इलाके की है। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के अनुसार इलाके में रहने वाले आशीष रजक की शादी मंगलवार को गंजबासौदा में रहने वाली रोशनी सोलंकी से हुई। बुधवार को आशीष की शादी का रिसेप्शन गढ़वाली समाज मंदिर हॉल में रखा। रिसेप्शन में मेहमान पहुंचे। लेकिन उस समय हड़कंप मच गया, जब दुल्हन के भागने की खबर सामने आई। आशीष और उसके परिवार के होश उड़ गए। परिवार ने दुल्हन के परिजनों से संपर्क किया। वहां से भी दुल्हन की कोई जानकारी नहीं मिली। दुल्हन ने भी अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था।
दूल्हे के सामने हुई घटना…
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन रोशनी सोलंकी का पड़ोस में रहने वाले अनिकेत मालवीय से पिछले पांच सालों से अफेयर चल रहा था। ये बात रोशनी के परिवार को पता था। इसके बावजूद परिजनों ने रोशनी की शादी आशीष से कर दी। रोशनी ने इस शादी का विरोध भी किया। आशीष और रोशनी के सात फेरे भी हुए। आशीष बारात लेकर वापस भोपाल भी पहुंचा। लेकिन बुधवार रात जब आशीष और उसकी पत्नी रोशनी ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर रिसेप्शन वाले स्थान पर पहुंची। कार से उतरने के तत्काल बाद आशीष कुछ समझ पाता, इससे पहले पिछे से आई कार में बैठकर दुल्हन फरार हो गई। पुलिस के अनुसार कार में रोशनी का प्रेमी अनिकेत और दो साथी थे। पुलिस उनकी तलाश के लिए गंजबासौदा गई।