पेंच टाइगर रिजर्व घूमने आए पर्यटकों को दिखा अनोखा नजारा, 15 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बाघिन ने दिखाए करतब, देखें video

भोपाल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और सिवनी में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में हर साल हजारों सैलानी बाघ व अन्य जानवरों और पक्षियों का दीदार करने आते हैं। इस साल भी टाइगर रिजर्व सैलानियों से गुलजार है। इस बीच पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को सफारी के दौरान अनोखा नजारा दिखा, जिसे देख वो रोमांचित हो उठे। (Tiger viral video)

करतब दिखाते नजर आई बाघिन

पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को एक अद्भुत और अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां लक्ष्मी बाघिन पर्यटकों के सामने ही सर्कस के शेर के जैसे ही करतब दिखाती नजर आई। दरअसल, टुरिया जोन में पर्यटकों की जिप्सी देख बाघिन 15 फीट ऊंचे एक पेड़ पर चढ़ गई। फिर अपने करतब दिखाने लगी। (Tiger viral video)

कुत्ते ने साबित की वफादारी, मालिक की जान बचाने तेंदुए से भिड़ा, CCTV में कैद हुआ Video

वीडियो वायरल

इस नजारे को देख पर्यटक रोमांचित हो गए। उन्हीं में से एक ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे पर कैद कर लिया। वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो…

इससे पहले पेंच टाइगर रिजर्व से एक बुरी खबर सामने आई थी। यहां रविवार को एक बाघिन का शव मिला था। फॉरेस्ट रेंच के उपसंचालक रजनीश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘मोगली अभ्यारण्य और ग्राम जीरेवाड़ा की सीमा पर मादा बाघिन का शव मिला है। बाघिन की उम्र करीब 4 से 5 वर्ष के बीच थी। कहा जा रहा है कि बाघिन की मौत का कारण बिजली के करंट से होना माना जा रहा है। उसके शव के समीप करंट लगने के सबूत भी मिले हैं। कहा जा रहा है कि शिकार के लिए इस इलाके में आई बाघिन खुद शिकार बन गई।

शहर चुने