भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ‘अमृत’ योजना के अंतर्गत 685 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का वर्चुअली भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने भोपाल में महापुरुषों के नाम पर प्रवेश द्वार बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास से जुड़ी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर द्वार स्थापित किए जाएंगे। (CM Dr. Mohan Yadav)
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े महापुरुषों भगवान राम, राजा भोज, राजा विक्रमादित्य, सम्राट अशोक आदि के नाम पर इन द्वारों का नामकरण किया जाएगा। भोपाल नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे नमो-उपवन को राज्य शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। (CM Dr. Mohan Yadav)
मध्यप्रदेश की समृद्धि के लिये
‘विकसित मध्यप्रदेश’ बनाने के लिये…आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नई दिल्ली से आज ‘स्वच्छता दिवस’ पर वर्चुअल माध्यम से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘अमृत’ योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के लिये ₹435 करोड़ की लोक कल्याणकारी परियोजनाओं के… pic.twitter.com/vCD2JzaX3O
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 2, 2024
Rewa News : माता की प्राचीन मूर्ति के साथ बदमाश ने की अभद्रता, धरने पर बैठे गुस्साए ग्रामीण, कर रहे गिरफ्तारी की मांग
सफाईकर्मियों को लेकर कही बड़ी बात
सीएम ने कहा, ‘जीवन का पहला सुख निरोगी काया है और यह स्वास्थ्य से जुड़ा है। हमारे सफाई कर्मी अपना बलिदान देकर हमारे स्वास्थ्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। यह देवतुल्य कार्य कर वे देवता जैसे काम करते हैं। सीमा पर डटा जवान और हमारा सफाई कर्मी दोनों ही सेवा में जुटे रहते हैं। दोनों का ही बराबर सम्मान है। उनका सम्मान बढ़े, आवश्यकता की पूर्ति हो, इसके लिए सरकार खड़ी है।’
Bio CNG प्लांट का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘अमृत’ योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के लिये ₹435 करोड़ की लोक कल्याणकारी परियोजनाओं के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के साथ ही ग्वालियर स्थित आदर्श गौशाला के 100 टन क्षमता के Bio CNG प्लांट का उद्घाटन किया।
सीएम मोहन यादव ने स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिक व संस्थाओं को सम्मानित किया। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम उज्जैन को थ्री-स्टार रेटिंग मिलने पर उज्जैन के 2 हजार 115 सफाई मित्रों को प्रोत्साहन स्वरूप 3-3 हजार रुपये की राशि प्रदान करने के लिए 63 लाख 45 हजार रुपये की राशि सिंगल क्लिक से नगर निगम उज्जैन को अंतरित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के स्वच्छता मित्रों से वर्चुअली संवाद किया और कार्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। सीएम ने नगर निगम शासकीय सेवा में कर्तव्य पालन के दौरान दिवंगत 26 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम के 125 नए डोर-टू-डोर सीएनजी वाहनों, 6 नए हुक लोडर, दो श्रेडर मशीन तथा एक लिटर पिकिंग मशीन का अवलोकन किया तथा मंच से झंडी दिखाकर उनका लोकार्पण किया।