मानसून की दस्तक, खतरनाक पिकनिक स्पॉट को लेकर पुलिस अलर्ट

इंदौर। मानसून ने दस्तक दे दी है। शहर के आसपास के जंगलों में गहरे कुंड, बावड़ी, झरने और वॉटर फाल फिर से (police alert) शुरू होने वाले हैं। साथ ही पिकनिक मनाने वालों की जंगलों में आवाजाही बढ़ने लगेगी। कई बार लोग ऐसी खतरनाक जगहों पर चले जाते हैं, जहां उनकी जान को खतरा होता है। पिछले दो साल में शहर के आसपास के आधा दर्जन से ज्यादा पिकनिक स्पॉट पर 32 लोग जान गंवा चुके हैं। इस बार ऐसे हादसे न हों, इसके लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है।

खतरनाक पिकनिक स्पॉट के लिए अलर्ट

जानकारी के मुताबिक इस बार पुलिस प्रशासन ने ग्रामीण रेंज के 13 थानों और चौकियों के प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। सभी को उनके क्षेत्र के खतरनाक पिकनिक स्पॉट (police alert) चिह्नित करने के लिए अलर्ट किया। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के जो युवा इन खतरनाक पिकनिक स्पॉट से वाकिफ हैं और अच्छे गोताखोर हैं पुलिस ने उनकी टीम भी तैयार की है। प्रशासन ने डीएसपी हेड क्वार्टर उमाकांत चौधरी को जिम्मेदारी दी है, साथ ही पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र में खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए हैं।

सूटकेस में मिला दो दिन पुराना सिर और धड़, हाथ गायब

इतना ही नहीं, खतरनाक पिकनिक स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के बताए नियमों को जो भी नहीं मानेगा, उसपर कठोर कार्रवाई भई की जाएगी। इस बार पुलिस मानसून को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है।

शहर चुने