रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘एंटी नक्सल अभियान’ (Anti Naxal Operation) को बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य के पखांजूर में तीन इनामी महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है। खबरों के मुताबिक तीनों ही नक्सलियों पर 7 लाख का इनाम था। ये सभी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में एक्टिव थीं।
कांग्रेस विधायक के घर पर पुलिस की रेड, इस मामले में लिया एक्शन
बता दें कि राज्य में लाल आतंकवाद (Anti Naxal Operation) के खात्मे के लिए साय सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा ‘नक्सल विरोधी अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बस्तर समेत अन्य जिलों में बड़े सर्चिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
इस ऑपरेशन के दौरान राज्य के अलग-अलग नक्सली इलाकों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच 25 से ज्यादा मुठभेड़ हो चुकी हैं। जिसमें कई नक्सली मारे जा चुके हैं वहीं कईयो ने सरेंडर किया है।
इसके अलावा पुलिस और राज्य सरकार की ओर से ‘वर्राटू अभियान’ चलाकर नक्सलियों की घर वापसी भी कराई जा रही है। सरकार द्वारा नक्सलियों के पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।
सरकार के इस अभियान से प्रभावित होकर अभी तक 400 से नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। पुनर्वास नीति के अंतर्गत सरकार की ओर से सरेंडर करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जा रही है। जिससे की वे आम लोगों की तरह अपना जीवन जी सकें।
पुलिस का ‘ऑपरेशन मानसून’
छत्तीसगढ़ में बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। मानसूनी बारिश में नक्सली अपने इलाकों में एक्टिव हो जाते हैं। इसकी वजह बारिश में जंगलों की हरियाली बढ़ना है। जिसके चलते उन्हें छिपने में आसानी होती है।
ऐसी स्थिति में अपने नक्सल विरोधी अभियान को सफलता पूर्वक चलाने के लिए पुलिस ने नया तरीका आजमाया है। पुलिस ने ऑपरेशन मॉनसून चलाया है।
इस ऑपरेशन के तहत पुलिस को हाल ही के दिनों में बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने दर्जन भर नक्सलियों को ढेर किया है। वहीं बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गई हैं।