रायपुर। कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या केस (Raipur rape case) को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इस बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
मामला शहर के टिकरापारा थानांतर्गत आने वाले आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) बस स्टैंड का है। जहां खड़ी बस में एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी (Raipur rape case) की।
कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, बलौदाबाजार हिंसा केस में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव बने बिहार के प्रभारी सचिव
कोल्ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ
टिकरापारा थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बुजुर्ग महिला को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जब कुछ समय बाद वो बेसुध होने लगी तो उसके साथ उसने दरिंदगी की। घटना शुक्रवार देर रात 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिनभर से महिला के साथ ही था। उसने महिला को खाना भी खिलाया था। पुलिस ने आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया है जो कि एक बस ड्राइवर है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला महासमुंद जिले की रहने वाली है। वो कुछ दिनों पहले परिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर रायपुर के बस स्टैंड के पास रह रही थी। तभी से आरोपी की उस पर बुरी नजर थी।
गैंगरेप की बात अफवाह
इसके साथ ही पुलिस ने उस बात को भी अफवाह करार दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जब दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आया। दरअसल, पुलिस की पूछताछ में एक ही आरोपी की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।
घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भारी आक्रोश जताया है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इससे पहले रक्षाबंधन के दिन भी छत्तीसगढ़ से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई थी। रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में 19 अगस्त की रात बदमाशों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। 6 आरोपियों आरोपी महिला को जबरन उठा कर ले गए और उसके साथ 5 घंटे तक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।