भोपाल। मध्यप्रदेश की दो और छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट पर कल यानी बुधवार (13 नवंबर) को मतदान होना है। इसके लिए मतदान दल कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम के साथ पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गया है। वह वहां पहुंचकर वोटिंग की तैयारियों की व्यवस्था करेंगे। (Assembly by-election 2024)
मध्यप्रदेश की दो सीट श्योपुर की विजयपुर और सीहोर की बुधनी पर उपचुनाव हो रहा है। इन दोनों ही सीटों पर चुनाव के लिए करीब 2800 कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन दोनों ही सीटों पर कुल 5,31,616 मतदाता मतदान करेंगे। दोनों जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर ने अपनी निगरानी में मतदान दलों को रवाना किया। (Assembly by-election 2024)
MP By-election 2024 : ”विजयपुर और बुधनी’ दोनों ही सीटों पर होगी बीजेपी की जीत’, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बोले सीएम मोहन यादव
दोनों सीटों की स्थिति
बुधनी सीट पर विजयपुर के मुकाबले ज्यादा वोटर हैं। यहां कुल 2 लाख 76 हजार 799 वोटर हैं। इनमें से 1 लाख 43 हजार 197 महिला वोटर जबकि 1 लाख 33 हजार महिला वोटर हैं। सर्विस वोटर्स की संख्या 195 है। वोटिंग के लिए कुल 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विजयपुर सीट पर कुल मतदाता 2 लाख 54 हजार 817 वोटर्स हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 33 हजार 581 जबकि महिला मतदाता 1 लाख 21 हजार 131 हैं। सर्विस वोटर 103, वहीं ट्रांसजेंडर वोटर 2 हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर 6 बजे तक होगी।
रायपुर दक्षिण सीट पर इतने वोटर
बात करें छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट की तो यहां कुल मतदाता की संख्या 2 लाख 71 हजार 169 है। इनमें से 1 लाख 33 हजार 800 पुरुष वोटर जबकि 1 लाख 37 हजार 317 महिला वोटरों की संख्या है। थर्ड जेंडर के यहां 52 मतदाता भी हैं। उपचुनाव के लिए यहां कुल 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से 253 सामान्य व 13 सहायक बूथ हैं। मतदान से पहले मंगलवार को कर्मचारी निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए कर्मचारी रवाना हुए। कलेक्टर गौरव सिंह ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।