martyred in encounter: शहीद जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम साय, पार्थिव शरीर को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान नितेश एक्का को श्रद्धांजलि दी। दरअसल, सीएम चौथी बटालियन माना पहुंचे थे जहां उन्होंने शहीद जवान (martyred in encounter) नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

 मुठभेड़ में शहीद हुए थे नितेश एक्का

बता दें कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में अंतर्जिला संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था। जहां जवानों और नक्सलवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। नक्सलवादियों से मुठभेड़ (martyred in encounter) के दौरान ही जवान नितेश एक्का शहीद हो गए थे। हालांकि मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलवादियों को भी मार गिराया था।

सीएम विष्णुदेव साय ने ‘X’ पर शेयर किया था पोस्ट

जवान की शहादत की खबर मिलते ही सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया साइट x पर पोस्ट भी शेयर किया था। जिसमें मुख्यमंत्री ने दुख जताया था और शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की थी।

12 जून से जारी था संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान

दरअसल, 12 जून से नारायणपुर जिले के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा समेत कई क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर- दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, BSF 135 वीं वाहिनी का बल शामिल था।

हिंसात्मक प्रदर्शन के मामले में भीम रेजिमेंट के उपाध्यक्ष समेत 8 गिरफ्तार

नक्सलियों को लेकर सख्त रुख दिखा चुके हैं सीएम

बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कर दिया था कि छत्तीसगढ़ में नक्सली यदि गोली की भाषा ही समझते हैं, तो सरकार उनको उनकी ही भाषा में जवाब देगी। वहीं सरकार नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने की बात पर भी तैयार है। जबकि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने भी कहा था कि जल्दी ही छत्तीसगढ़ से माओवाद की काली छाया दूर होगी। आज सीएम विष्णु देव साय ने शहीद जवान की अंतिम यात्रा में शिरकत की।

शहर चुने