इस आयलैंड पर जाना है निषेध ! दुनिया के सबसे खतरनाक आदिवासियों का बसेरा है यहां

अंडमान। दुनिया भर में कई प्रकार की जनजातियां हैं। जिनका अपना कल्चर और रहन सहन है। इसमें कुछ जनजातियां काफी सीधी साधी और सुशिक्षित मानी जाती हैं, तो कुछ बेहद ही क्रूर होती हैं। इन जनजाति के लोगों को बाहरी के लोगों की दखलंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं होती है।

खतरनाक जनजातियों में से एक भारत की जनजाति है। जिन्हे बेहद ही खतरनाक माना जाता है। इस समुदाय के लोग भारत के अंडमान आइलैंड पर रहते हैं। इन्हें बाहरी दुनिया की दखलंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं है। अंडमान आइलैंड पर निवास करने वाले लोग ट्राइब सेंटनलीज जनजाति के हैं। यह शोरगुल से दूर एकांत में रहना पसंद करते हैं, यही नहीं अगर कोई इनके बीच घुसने की कोशिश करता है तो यह बेहद खतरनाक हो जाते हैं और सामने वाले की बिना सोचे समझे हत्या कर देते हैं।

दरअसल एक बार 2018 में एक शख्स ने ऐसी ही गलती कर दी थी। जिसके बाद इस समुदाय के लोगों ने उसकी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। बताया जाता है मृतक का नाम जॉन एलेन चाओ था। उसको अमेरिकी ईसाई धर्म प्रचारक बताया गया। बता दें मरने से पहले जॉन ने अपने परिवार के नाम एक पत्र लिखा था। पत्र में उसने बताया था कि वह सेंटनलीज आइलैंड पर रहने वाले लोगों को ईसाई धर्म से जोड़ना चाहता था। पर सेंटनलीज जनजाति के लोगों को यह बात पसंद नहीं आयी।

इन लोगों में अभी कोई विकास नहीं हुआ है, ये लोग अब भी पुराने तौर तरीके अपना कर अपना गुज़ारा करते हैं। पेट भरने तक के लिए इनके पास भोजन उपलब्ध नहीं होता है। जानकारी के मुताबिक अब भी वह हाथ से बनें तीर धनुष का इस्तेमाल करते हैं और कंदमूल फल खाकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अपने भारत में अभी भी ऐसी कई सारी जगहें हैं जहाँ ऐसे लोग अभी भी पाए जाते हैं।

शहर चुने