पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बालाघाट में इनामी हार्डकोर महिला नक्सली को किया गिरफ्तार

बालाघाट। मध्यप्रदेश के एकमात्र नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में पुलिस (Rewarded Naxalite Sajanti arrested) को बड़ी सफलता मिली है। यहां हाकफोर्स के स्पेशल आपरेशन ग्रुप की सर्चिंग के दौरान 14 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार हुई महिला नक्सली का नाम साजंती (32) है। जिस पर मध्यप्रदेश सरकार ने 3 लाख, छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख और महाराष्ट्र सरकार ने 6 लाख का इनाम घोषित किया था। साजंती पर एमपी में मुखबिरों की हत्या, हत्या का प्रयास जैसे कुल 6 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। केबी डिवीजन की इस हार्डकोर नक्सली (Rewarded Naxalite Sajanti arrested) के पास से हॉकफोर्स के जवानों को पिस्टल, कुल्हाड़ी और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली है।

उज्जैन में महिला के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

साथी नक्सलियों ने की फायरिंग

पुलिस ने बाताया कि जब महिला नक्सली को गिरफ्तार करने के बाद हाकफोर्स उसे वापस ला रही थी। तब अपने साथी को छुड़ाने के लिए अन्य नक्सलियों ने हॉकफोर्स की टीम पर 30-40 राउंड फायरिंग की।

2011 में बनी थी नक्सली

जिसके बाद हॉकफोर्स टीम ने अपनी रक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की। लेकिन नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल में भाग गए। बता दें कि साजंती कान्हा भोरमदेव डिवीजन के खटिया मोर्चा एरिया कमेटी सदस्य है। वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के नैनगुड़ा की रहने वाली है। वह साल 2011 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी और 2016 में MMC जोन में केबी डिवीजन अंतर्गत खटिया मोर्चा दलम की एक्टिव मेंबर के रूप में कार्यरत थी।

पुलिस को मिली थी सूचना

बालाघाट एसपी ने बताया कि पुलिस को बैहरा थाना इलाके में आने वाले परसाटोला के चिचरंगपुर फोरेस्ट एरिया में केबी डिवीजन के नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद हॉक फोर्स के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान दो संदिग्ध दिखाई देने पर हॉक फोर्स की टीम ने उनकी घेराबंदी की। जिसमें हार्ड कोर महिला नक्सली साजंती पकड़ी गई। हालांकि इस दौरान एक अन्य नक्सली भागने में सफल रहा।

शहर चुने