सायबर पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले – ‘Digital Arrest जैसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पूरे प्रदेश के थानों में स्थापित होगी सायबर सेल’

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित स्टेट सायबर सेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमपी पुलिस सायबर अपराधों पर लगाम लगाने पर तेजी से काम कर रही है। दरअसल, बीते दिनों डिजिटल अरेस्ट के एक मामले में भोपाल पुलिस की टीम ठगों से भिड़ गई और एक बिजनेसमैन को उनका शिकार होने से बचा लिया। इस अनोखे मामले की हर जगह चर्चा हो रही है। सीएम मोहन ने भी इसे लेकर पुलिस की जमकर तारीफ की है। (CM Dr. Mohan Yadav)

डिजिटल अरेस्ट के मामलों की ली जानकारी

मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद सीएम डॉ. यादव भोपाल स्टेट सायबर सेल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डीजीपी सुधीर सक्सेना भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सायबर क्राइम विशेषकर डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही सायबर पुलिस को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ रहे सायबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब पूरे प्रदेश के थानों में साइबर डेस्क होगी। (CM Dr. Mohan Yadav)

विकसित भारत-2047 पर चर्चा से लेकर गांवो में 3.50 लाख पीएम आवास तक, मोहन कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

प्रत्येक थाने में होगी सायबर डेस्क

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक थाने में सायबर डेस्क स्थापित होगी। राज्य में सायबर जागरूकता अभियान व्यापाक स्तर पर चलाया जाएगा। बता दें कि, बीते दिन सीएम मोहन यादव ने डिजिटल अरेस्ट को लेकर साइबर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की थी। सीएम ने कहा मध्य प्रदेश में साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस बहुत तेजी से कम कर रही है।

बता दें कि, भोपाल की अरेरा कॉलोनी के रहने वाले विवेक ओबेरॉय को शनिवार को करीब एक बजे एक शख्‍स ने फोन किया और खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) का ऑफिसर बताया। विवेक को अपने चंगुल में फंसाने के लिए जालसाजों ने ऐसे लोगों से उसकी बात कराई, जिन्होंने खुद को सीबीआई और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। इसके बाद ठगों ने विवेक को डिजिटल अरेस्ट किया था, लेकिन पुलिस ने अपनी सूझबूझ से उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया।

वहीं सीएम के दौरे पर डीजी साइबर योगेश देशमुख का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का साइबर सेल में आना हमारा उत्साह बढ़ाता है। देशमुख ने बताया कि सीएम ने जनता को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब डिजिटल हो रहे हैं हमें सुरक्षित रहने के लिए अवेयर होना पड़ेगा।

 

शहर चुने