साय सरकार के एंटी नक्सल अभियान को मिली एक और कामयाबी, 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो हुए गिरफ्तार

रायपुर। साय सरकार के छत्तीसगढ़ ( NAXALITES SURRENDER) में लाल आतंक के खात्मे के लिए चलाए जा रहे एंटी नक्सल अभियान को एक के बाद एक कई सफलताएं मिल रही हैं। नक्सली या तो कुछ हथियार डाल रहे हैं या फिर सुरक्षाबलों द्वारा गिरफ्तार किए जा रहे हैं।

सितंबर के पहले हफ्ते में जमकर भीगेंगे MP-CG, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इसी क्रम में सुकमा और बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी (5 NAXALITES SURRENDER) मिली है। सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 5 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है।

5 ने किया सरेंडर

पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुकमा में महिला नक्सली दुधी भीमे के साथ उसके सहयोगी वेट्टी राजा, वंजाम गंगा, दुधी पोच्चा उर्फ बोक्के उर्फ बैरा और कवासी भीमा ने सरेंडर कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में 6 आईएएस अधिकारियों के बदले गए प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

2 हुए गिरफ्तार

वहीं, सुरक्षाबलों ने सुकमा में 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसके बारे में पुलिस ने बताया, ‘गुरुवार को जिला रिजर्व गार्ड, 208वीं कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस नक्सल विरोधी अभियान पर थे तभी दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दो नक्सलियों की पहचान वेको हिडमा और मदकम नंदा के रूप में हुई है। दोनों नक्सलियों को किस्टाराम पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत पोटकाल्ली गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। हिडमा और नंदा नवंबर 2023 में डब्बामरका में एक आईईडी विस्फोट में शामिल थे, जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए थे।’

3 IED बरामद

रक्षाबलों ने बीजापुर जेले के मौकुर और पेड्डागेलुर के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान तीन आईईडी (IED) बरामद की हैं। बीजापुर पुलिस ने बताया, ‘सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन को बारूदी सुरंगों को हटाने का अभ्यास करने दौरान 3 IED मिलीं। जिसे सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।’

 

 

 

शहर चुने