आज MP के दौरे पर राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत, जीतू पटवारी भी रहेंगे साथ

भोपाल। लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। वहीं राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी एमपी के दौरे पर हैं। दो चरणों के मतदान के बाद तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां बहुत जोरों से चल रही हैं।

गुना, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे कांग्रेस नेता
गहलोत कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 11.30 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर से राजगढ़ रवाना होंगे। दोनों नेता दोपहर 12 बजे राजगढ़ जिले के चाचौड़ा पहुंचेंगे। जहां कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे चाचौडा से रवाना होकर दोपहर 2 बजे सारंगपुर पहुंचेंगे और वहां आमसभा को संबोधित करेंगे।

उज्जैन भी जायेंगे अशोक गेहलोत
गुना,राजगढ़,चाचौडा को संबोधित करने के बाद दोपहर 3.40 बजे अशोक गेहलोत उज्जैन पहुंचेंगे और वहां पर महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। पूजन करने के बाद माली समाज धर्मशाला की बैठक लेंगे कांग्रेस नेता।

इंदौर से जयपुर के लिए रवाना होंगे नेता
शाम के 6 बजे उज्जैन से इंदौर जायेंगे दोनों नेता उसके बाद शाम 5.15 बजे उज्जैन से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 6 बजे इंदौर पहुंचेंगे और गहलोत रात 7.55 बजे इंडिगो के विमान से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

शहर चुने