प्रियंका गांधी आज MP-CG के दौरे पर, कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगेंगी वोट

रायपुर/ग्वालियर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरा में आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। वे बिलासपुर एयरपोर्ट से कोरबा जाएंगी। 12:30 बजे कोरबा पहुंचकर चिरमिरी में सभा में शामिल होंगी। 12:30 से 1:30 बजे तक चुनावी सभा में शामिल होंगी। इसके बाद 1:35 पर कोरबा से बिलासपुर जाएंगी और 2:00 बजे बिलासपुर से मध्यप्रदेश दौरे के लिए रवाना होंगी।

प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के दौरे के दौरान ग्वालियर चंबल अंचल में जाकर जनसमर्थन मांगेगी। प्रियंका गांधी की सभा आज मुरैना में होगी। दोपहर 2:00 बजे मेला ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित कर प्रियंका कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के लिए वोट मांगेंगी। आपको बता दें कि इन दिनों मध्यप्रदेश की राजनीति का सियासी पारा तेज है। दल—बदल का सिलसिला तेजी से जारी है। जिसके बाद अब कांग्रेस फूंक—फूंककर कदम रखना चाहती है। ये भी कहा जा रहा है कि चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति बदल सकती है।

शहर चुने