भोपाल। भारतीय हॉकी टीम (CM Mohan Yadav) ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। गुरुवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने स्पेन को हरा दिया। टीम इंडिया ने ओलंपिक में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा हो रही है। जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही है।
भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक मे जीता कांस्य, CM मोहन यादव ने दी बधाई
विवेक सागर को मिलेंगे 1 करोड़
ओलंपिक मेडल विजेता टीम (CM Mohan Yadav) में शामिल मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर को प्राइज मनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यह ऐलान किया है। उन्होंने विवेक से वीडियो कॉल पर बात भी की। सीएम ने विवेक को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,”पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, हमारे मध्य प्रदेश के गौरव विवेक सागर प्रसाद को वीडियो कॉल के माध्यम से बातकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।”
#OlympicGames में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, हमारे मध्यप्रदेश के गौरव, श्री विवेक सागर प्रसाद जी को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को… pic.twitter.com/bl937AiJP9
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 9, 2024
बता दें कि विवेक सागर नर्मदापुरम जिले के चादौन गांव के हैं। हॉकी टीम के मेडल जीतने के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है। बैंड बाजे पर विवेक के परिवार के साथ ग्रामीण जमकर खुशी से झूमे। सीएम डॉ मोहन ने एक करोड़ सम्मान राशि की घोषणा के साथ इसे प्रदेश का गौरव बताया है। उन्होंने कहा कि विवेक सागर ने न सिर्फ देश बल्कि मध्यप्रदेश, अपने जिले और गांव का भी मान बढ़ाया है।
इससे पहले भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर सीएम मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘अप्रतिम, अद्भुत, अतुलनीय…मां भारती के लाड़ले और करोड़ों भारतीयों की आंखों के तारे नीरज चोपड़ा जी को ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। आप निरन्तर ऐसे ही नए- नए इतिहास रचते हुए अपनी गौरवपूर्ण उपलब्धियों से माँ भारती को गौरवान्वित करते रहें, हम सबकी शुभकामनाएँ सदैव आपके साथ हैं।’
धार की बेटी हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, पेरू में शॉटगन ट्रैप में लेंगी हिस्सा