MP हाईकोर्ट के नए एक्टिंग चीफ़ जस्टिस होंगे शील नागू, 24 मई को रिटायर हो रहे हैं चीफ जस्टिस मलिमथ

जबलपुर। 25 मई से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस शील नागू होंगे। विधि मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस रवि विजयकुमार मलिमथ 24 मई को रिटायर हो रहे हैं। वे 14 अक्टूबर 2021 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमथ 24 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद 25 मई से न्यायमूर्ति नागू दायित्व संभाल लेंगे।

1 जनवरी 1965 को जन्मे जस्टिस शील नागू बीकॉम, एलएलबी 5 अक्टूबर, 1987 को वकील के रूप में नामांकित हुए थे। इसी के साथ हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर में सिविल और संवैधानिक मामलों की पैरवी करने लगे थे। 27 मई 2011 को हाई कोर्ट के न्यायाधीश व 23 मई 2013 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए। उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के कार्यपालक अध्यक्ष के रूप में लोक अदालत के सफल आयोजन का प्रतिमान भी दर्ज किया।

शहर चुने