खरगोन। लोकसभा चुनाव में जन समर्थन प्राप्त करने के लिए चुनाव प्रचार के अलग—अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। शायद यही वजह है कि भीषण तपिश भी प्रचार—प्रसार जारी है। खरगोन-बड़वानी में भी यही आलम है गर्मी की वजह से कामकाजी लोगों को छोड़कर दोपहर के समय लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। लेकिन पूर्व कृषि मंत्री और वर्तमान विधायक बालकृष्ण पाटीदार का लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिखा अनोखा अंदाज देखने मिला।
वे जनसभा को संबोधित करने घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने इस दौरान घोड़े को जमकर नचाया भी। पाटीदार भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थेत्र। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ढोल की आवाज के साथ ही घोड़े पर सवार होकर वोट मांगने का ये अंदाज लोग काफी पसंद किया जा रहा है।
शाम 6 से रात 1 बजे तक प्रचार
विधायक पाटीदार का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए घर—घर, गांव—गांव जाकर वोट मांग रहे हैं। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का एक हुजूम भी है। हालांकि 71 वर्षीय पाटीदार के उत्साह को देखते हुए लोग उनकी काफी सराहना कर रहे हैं। पाटीदार रात में भी घोड़े से गांव में पहुंच रहे हैं। शाम 6 बजे से रात्रि करीब 1 बजे तक नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से वोट मांग रहे हैं। क्षेत्र में उनका चेहरा नया नहीं है, इसलिए लोगों की समस्याएं भी सुन रहे हैं।
विधायक बालकृष्ण पाटीदार का लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिखा अनोखा अंदाज, देखिए वीडियो। #MPNews #khargone #Vidhayak #LokSabhaElections2024 #bstvnews pic.twitter.com/4zQuNwvdQE
— BSTV MP-CG (@BSTVdigital) May 2, 2024