दतिया। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र मुहाना हनुमान मंदिर के पास एक जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायल जवानों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। यह सभी चुनावी कार्यक्रम में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने जिला प्रशासन से घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें घायल जवानों का समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम ने ट्वीट कर सभी की कुशलता की कामना की है।
दतिया जिले के भांडेर में ड्यूटी कर लौट रहे सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 29 बटालियन की बस के भांडेर रोड स्थित मोहना हनुमान मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार दुखद है। मैंने जिला प्रशासन से घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें घायल जवानों का समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
बाबा…
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) May 4, 2024