राजगढ़ नहीं बड़ी चुनौती नहीं, छिंदवाड़ा भी अब हमारा : मंत्री प्रहलाद पटेल

भोपाल। कांग्रेस के नेता और पार्टी की पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर मंशा लोगों के सामने आ गई है। बहुसंख्यक लोगों को लेकर कांग्रेस की मंशा, आज बहस का मुद्दा बन गई है। मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिया है। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डाला है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में न्यायालय के विरोध जाकर sc, st, obc के आरक्षण को समाप्त किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि कम वोटिंग के लिए कांग्रेस की निष्क्रियता जिम्मेदार है। राजगढ़ कोई बड़ी चुनौती नहीं है। वह हमारी परंपरागत सीट है। जनसंघ के समय से ही राजगढ़ बीजेपी का गढ़ है। वहीं छिंदवाड़ा भी अब हमारा हो गया है।

कांग्रेस की मंशा मौलिक अधिकारों को चकनाचूर करना
कांग्रेस कहती थी देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीबों का है। कांग्रेस की मंशा मौलिक अधिकारों को चकनाचूर करने की है।

जिन्होंने कभी मंगलसूत्र नहीं पहना वो आज मंगलसूत्र की दुहाई दे रहे
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि देश के संविधान को चुनौती देना और नुकसान पहुंचाना यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। कांग्रेस के गलत मंसूबे सफल नहीं होने देंगे। मंगलसूत्र पर जारी सियासी बयानबाजी के बीच मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिन्होंने कभी मंगलसूत्र नहीं पहना वो आज मंगलसूत्र की दुहाई दे रहे हैं। ये गलत है प्रधानमंत्री जी के बारे में अमर्यादित नहीं बोलना चाहिए।

शहर चुने